तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार इस्जैक कर्मी को रौंद 50 मीटर तक घसीटा
शहर के बीच से निकल रहे हाइवे पर कोर्ट के सामने हुआ हादसा
- तेज रफ्तार व लापरवाही का सड़कों पर कहर, तीन माह में 45 से अधिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर जारी है। रोजाना सड़के खून से लाल हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह जिला कोर्ट के सामने पुराने हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ईस्जैक फैक्टरी के कर्मी को टक्कर दी। टक्कर लगने के बाद कार युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गए। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह यमुना ऑटो में नौकरी करता है। उसका बेटा गगन कुमार इस्जैक फैक्टरी में नौकरी करता था। रोज की तरह मंगलवार सुबह उसका बेटा नौकरी के लिए अपनी बाइक पर घर से निकला था। जब उसका बेटा करीब सवा सात बजे शहर के बीच से निकल रहे पुराने नेशनल हाइवे 73 पर कोर्ट के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही जैन इस्टीलो कार चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका बेटा गगन बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक उसके बेटे का घसीटता हुआ करीब 50 मीटर तक ले गया। हादसे में उसके बेटे के सिर व शरीर पर काफी चोटें लगी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने उसके बेटे गगन को एंबुलेंस के माध्यम से जगाधरी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने उसके बेटे गगन को मृत घोषित किया। कार के नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान संजय विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण पाल सैणी के रूप में हुई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर रोजाना देखने का मिल रहा है। पुलिस व प्रशासन केवल कागजी दिखावों तक ही सीमित है। आंकड़ों की माने तो लगभग तीन माह में 45 से अधिक लोग हादसों में मर चुके है। वहीं इससे अधिक लोग घायल हो चुके है।
बॉक्स
बीकेडी रोड पर पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, लगा जाम :
उधर, बीकेडी रोड पर निरंकारी भवन के नजदीक गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रॉली सड़क के बीचों बीच पलट गई। गनीमत रही कि कोई वाहन चालक व राहगीर उसके नीचे नहीं दबा। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। एक किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का कारण सड़क की खस्ताहाल बताया जा रहा है।
वर्जन
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एएसआई जगमाल सिंह, इंचार्ज, हुडा चौकी जगाधरी।
फोटो नंबर 02, 03, 04