फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां दी जाती है यातायात नियमों की जानकारी, उसी ट्रेफिक पार्क के पास बाइक सवार को रौंदती चली गई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरहमी की हद: पीछे से बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटते ले गया, उतरकर देखा भी नहीं और हो गया चालक फरार
विज्ञापन

ससुराल में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहा था व्यक्ति
शहर के बीच से निकल रहे हाइवे पर ट्रैफिक पार्क के नजदीक हुआ हादसा
अज्ञात कार चालक पर पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
ससुराल में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार बाइक सवार को घसीटती हुई करीब 50 फुट तक ले गई। इसके बाद टक्कर लगने से सड़क पर गिरे व्यक्ति को कार कुचलती हुई निकल गई। हादसा शुक्रवार रात शहर के बीच से निकल रहे हाइवे पर ट्रैफिक पार्क के नजदीक हुआ। हादसे के बाद पीछे से आ रहे उसके भाई व दोस्त ने आसपास के लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शांति कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी घर पर ही करियाने की दुकान है। उसका भाई टेकचंद (45) वाटर फिल्टर रिपेयर का काम करता था। शुक्रवार शाम को उसका भाई टेकचंद जगाधरी स्थित अपनी ससुराल में आयोजित बच्चे के जन्मदिन समारोह में गया था। उसके साथ दूसरी बाइक पर वो और उसका दोस्त संजीव कुमार भी उसकी ससुराल में गए थे। समारोह के बाद देर शाम वे तीनों दो अलग अलग बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। उसका भाई टेकचंद अलग बाइक पर था। जबकि वो और संजीव दूसरी बाइक पर थे। शहर के बीच से निकल रहे हाइवे पर जब वे मसीह के मोड से थोडा पहले पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार आई। आरोपी चालक कार को बड़ी तेज गति व लापरवाही से बिना हॉर्न बजाए उनके पास से निकला। उनके देखते ही देखते तेज रफ्तार कार ने उनके आगे चल रहे उसके भाई टेकचंद को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की बाइक सड़क पर दाहिनी तरफ गिर गई और उसका भाई बाई तरफ सड़क पर गिर गया। जिसके बाद कार उसके भाई को घसीटती हुई करीब 15 फुट तक ले गई। जैसे ही उसका भाई सड़क पर गिरा, कार ने उसे कुचलती हुई आगे निकल गई। कुछ दूरी पर जाकर कार रूकी। लेकिन उन्हें मौके पर आता देख आरोपी चालक कार को वहां से लेकर ट्रैफिक पार्क की तरफ से फरार हो गया। उसने अपने दोस्त संजीव व आसपास के लोगों की मदद से अपने भाई को उठाया और ऑटों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया:
टेकचंद के पास दो लड़के है। जिनमें 15 साल का सौरभ धीमान व आठ साल का पुलकित है। दोनों बच्चे अभी स्कूल में पढ़ते है। पूरे परिवार की जिम्मेवारी टेकचंद के सहारे थी। घर का गुजारा चलाने वाले टेकचंद की मौत से पूरा परिवार टूट सा गया है। बच्चों व उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-एसआई बलबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो नंबर 42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें