फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कालीन बुनकर की मौत,चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित जंगीगंज-धनतुलसी मोड़ के पास शनिवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में कालीन बुनाई का काम करने वाले रामप्रसाद उर्फ महाजन (37) की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने शव को राजमार्ग पर रख कर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों लेनों पर आवागमन काफी देर तक बाधित बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ऊंज थानाक्षेत्र के नवधन गांव निवासी रामप्रसाद बिंद गोपपुर स्थित एक कालीन कंपनी में काम करता था। वह शनिवार को सुबह करीब सात बजे साइकिल से कंपनी जा रहा था। धनतुलसी मोड़ के पास पहुंचने पर इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज बस से धक्का लग जाने के कारण वह गिरकर राजमार्ग पर ही लहूलुहान हो उठा। घना कोहरा होने के कारण जब तक लोगों की नजर घायल पर पड़ती और उसको उपचार के लिए ले जाया जाता, इससे पहले ही पीछे से आ रहे दो ट्रकों की चपेट में आकर उसने दम तोड़ दिया। घटना से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक राजमार्ग जाम होने से दोनों ओर वाहनों का लंबा काफिला लग गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची गोपीगंज पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को समाप्त कराया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और तीन बच्चों का पिता भी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें