फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन पर लेटकर ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, हाथ पर गुदा हुआ है वीडी, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन पर लेटकर ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, हाथ पर गुदा हुआ है वीडी, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

अप लाइन पर धड़ से अलग मिली गर्दन, सुसाइड के कारणों का नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कलानौर व यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के बीच पांसरा फाटक के पास एक युवक ने रेल लाइन पर लेटकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मेमो से सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की दाहिनी बाजू पर अंग्रेजी भाषा में वीडी और कंधे के पास ओम गुदा हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी के सब इंस्पेक्टर बोध राज ने बताया को मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक के नजदीक युवक ने रेल लाइन पर लेटकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जिसका शव अप लाइन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर गए। उन्होंने देखा कि करीब 20 वर्षीय युवक का शव लाइनों के बीच पड़ा हुआ था। गर्दन लाइन के बाहर थी, जबकि धड़ रेलवे लाइन के बीच में पड़ा था। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन उसके पास से ना तो कोई सुसाइड नोट मिला और ना ही ऐसा कोई दस्तावेज जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शिनाख्त के लिए शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर के शव गृह में रखवा दिया गया है। तीन दिन तक यदि शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस स्वयं शव का पोस्टमार्टम करवा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें