न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
10 वर्षीय एक बच्चे के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत करने पहुंचे उसके परिजनों को भी धमकी दी। अब इस मामले में थाना कोतवाली में तहरीर दी गई है।
आगरा रोड निवासी 10 वर्षीय एक बच्चा जब दो अगस्त को पॉलीटेक्निक के मैदान में खेल रहा था तो दो युवकों उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। वहां इन युवकों ने पॉलीटेक्निक के बंद पड़े गेस्ट हाउस की छत पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर इन युवकों ने उसे मारा-पीटा।
उसके बाद बच्चे ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो परिजन इन युवकों के यहां गए तो बच्चे के परिजनों ने इन्हें भी धमकाया। अब इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।