फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर भेजने के नाम पर युवक से ठगे चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगापुर भेजने के नाम पर युवक से ठगे चार लाख
विज्ञापन

पहले आठ लाख में ऑस्ट्रेलिया भेजने का हुआ था सौदा, नहीं भेजने पर सिंगापुर का दिया ऑप्शन
गोबिंदपुरी का रहने वाला है पीड़ित युवक, आरोपी कबूतरबाज पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सिंगापुर भेजने के नाम पर श्रीलालद्वारा कॉलोनी स्थित सबीर ओवसीज के सौरभ ने गोबिंदपुरी निवासी युवक ज्ञानहंस भट्ट से चार लाख रुपये ठग लिए। पहले बात ऑस्ट्रेलिया भेजने की हुई थी। आठ लाख में सौदा भी तय हो गया था। लेकिन आरोपी ने बाद में ऑस्ट्रेलिया भेजने में दिक्कत आने पर सिंगापुर भेजने का ऑप्शन दिया। इसके लिए चार लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसे टूरिस्ट वीजा दिया। इसके अलावा न तो सिंगापुर भेजा और न ही उसके पैसे वापस लौटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोबिंदपुरी निवासी ज्ञानहंस भट्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2017 में उसे पता चला कि श्रीलालद्वारा कॉलोनी निवासी सौरभ लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने कॉलोनी में ही सबीर ओवसीज के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है। उसने कार्यालय जाकर आरोपी से ऑस्ट्रेलिया जाने की बात कही। आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का आठ लाख रुपये का खर्च बताया। आठ लाख रुपये में बात तय हो गई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगने में दिक्कत आ रही है। सिंगापुर का वीजा आसानी से लग जाता है और वहां जाने पर खर्च भी कम आएगा। आरोपी ने सिंगापुर भेजने की एवज में चार लाख रुपये खर्च आने की बात कही। उसने छह फरवरी 2017 को तीन लाख रुपये व 22 फरवरी को 25 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करवा दिए। कुछ दिन के बाद शेष राशि 75 हजार रुपये भी नकद दे दिए। आरोपी ने उसे कुछ दिन के बाद सिंगापुर भेजने का वादा किया लेकिन उसे सिंगापुर नहीं भेजा। इसके बाद आरोपी ने उसे टूरिस्ट वीजा दिया। उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने उसके पैसे भी नहीं लौटाए। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें