फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, अशर्ील वीडियो बनाने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ ने महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाने का भी आरोप
विज्ञापन

आरोपी जेठ, सास व मासड़ पर दुष्कर्म करने, साजिश के तहत अगवा करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला को अगवा कर जेठ अपने मासड़ के घर ले गया। यहां आरोपी जेठ ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इस साजिश में उसकी सास व मासड़ ने भी साथ दिया। जेठ के दोबारा परेशान करने पर महिला ने आपबीती पति को सुनाई और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी जेठ पर दुष्कर्म करने व सास व मासड़ पर साजिश रचकर अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फर्कपुर की एक कॉलोनी निवासी विवाहित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी में उसका पति किसी काम से बाहर गया था। उस समय घर पर उसका जेठ व सास थे। कुछ देर के बाद उसका मासड़ भी आ गया। आरोप है कि तीनों ने साजिश रचकर उसे कार में अगवा कर लिया। जेठ उसे अपने मासड़ के घर ले गया। यहां उसे चाय में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल में उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो उसकी वीडियो को वायरल कर देंगे। वह कई दिन तक चुप रही। आरोपी फिर से परेशान करने लगा तो उसने पति को आपबीती सुनाई और शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कमला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें