फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडासी मारकर किसान का किया घायल, जाते वक्त किए खेत व घर के बाहर हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडासी से वार कर किसान का किया घायल, हवाई फायर किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रादौर थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में गंडासी से वार कर एक किसान को घायल कर दिया गया। किसान का कहना है कि आरोपियों ने जाते वक्त खेत और घर के बाहर हवाई फायर भी किए। किसान ने अपने बड़े भाई और उसके बेटों पर खेत की डोल (मेढ़) काटने का लेकर हमला करना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे रादौर थाना प्रभारी बलराज सिंह आदि मौके पर पहुंचे, घटना की जानकारी ली।
इस्माइलपुर निवासी तरनजीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उसके पिता राजिंद्र सिंह के साथ उनके ताया के लड़के ने ढोल (मेढ़) काटने को लेकर बहस की थी। शनिवार सुबह वह अपने पिता राजिंद्र सिंह के साथ खेत में काम कर रहा था। उस समय उसका ताया चरणजीत सिंह आया और बहस करने लगा। उसने कहा कि यदि कहीं कोई कमी है तो उसे दूर कर देंगे। इतना सुनते ही उसने पास में पड़ी ईंट बरसानी शुरू कर दी और उसके पिता को बाल्टी दे मारी। इसके बाद उसके परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी आ गए। आरोप है, इस बीच अंबाला से आए फौजी नाम के व्यक्ति ने हवाई फायर किए। जब वह जान बचा कर भागने लगे तो उन्होंने उसके पिता को पकड़ लिया और गन्ना काटने वाली गंडासी से बायीं बाजू पर वार कर दिया। उनका आरोप है कि ट्रैक्टर से गाड़ी को टक्कर भी मारी। उसने बताया कि आरोपी यहीं नहीं रुके जाते-जाते घर के बाहर हवाई फायर भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ी लक्खा सिंह चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त ने बताया कि घायल राजिंद्र सिंह ने लिखित बयान में चरणजीत, उसके दो बेटे, अंबाला के फौजी सहित अन्य पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। जांच के आधार पर कारवाई होगी। घटना स्थल का मुआयना भी किया गया था। हवाई फायर के मामले को तस्दीक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें