फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे टूटने पर मालिक ने डांटा तो खीझकर मासूम को गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम से अंडा टूटने पर डांट पड़ी तो बाप ने मासूम को गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव औरंगाबाद में कभी न भुलाने वाली वारदात सामने आई है। पोल्ट्री फार्म में मासूम से अंडा टूटने पर मालिक से डांट क्या खाई सौतेले बाप ने आपा ही खो दिया, खीझ में घर आकर पहले बेटे को बेरहमी से पीटा, इतने में भी गुस्सा शांत न हआ तो आधी रात को सोते मासूम को खेत में ले जाकर मार डाला। मासूम का गला दबाने के बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए उसका सिर जमीन में गाड़ कर कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद आकर घर में सो गया। नींद खुली तो बेटे को न पाकर मां ने शोर मचाया, इस बीच आरोपी के पैरों में कीचड़ देख पूछताछ की तो राज उगल दिया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस बीच पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मूल रूप से नेपाल का रहने वाला विजय औरंगाबाद के पोल्ट्री फार्म में काफी समय से काम कर रहा है। शराब पीने की लत से विजय का घरेलू जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पहली पत्नी रोज के झगड़ों से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद विजय ने नेपाल की ही मुन्नी से शादी कर ली, जिसके पास पहले से पांच वर्ष का बेटा मनीष था। इधर, शराब की लत की वजह से दूसरी पत्नी से विजय की अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पोल्ट्री फार्म पर मनीष से अंडे टूट गए, जिस पर मालिक से विजय को डांट पड़ी। इसी गुस्से में विजय ने पोल्ट्री फार्म में ही बने क्वार्टर में लौटकर सौतेले बेटे मनीष को डंडे से मारना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह शांत कराया, मगर विजय का गुस्सा कम नहीं हुआ। शुक्रवार रात 12 बजे जब सब सो गए तो मां मुन्नी के पास सो रहे मनीष को उठाकर पास के गन्ने के खेत में ले गाया। यहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं करतूत छिपाने के लिए उसका सिर जमीन में गाड़कर कपड़ों में आग लगा दी और घर में आकर सो गया। कुछ देर बाद मुन्नी की नींद खुली तो मुनीष वहां नहीं था। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। इधर, लोगों की नजर पड़ी तो विजय दूसरे कमरे में था और उसके पैरों में कीचड़ लगा था। शक पर लोगों ने विजय से सख्ती से मनीष के बारे में पूछा तो उसने पूरी वारदात उगल दी। विजय ने बताया कि उसने मनीष को पास के गन्ने के खेत में गला दबाकर मार डाला है और सिर जमीन में दबाकर कपड़ों में आग लगा दी। यह जानकारी मिलने पर मुन्नी और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इधर, पुलिस को भी सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है वहीं, हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरमेल सिंह, प्रभारी, थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें