फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत, बाइक सवार फौजी भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत, बाइक सवार फौजी भी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खस्ताहाल सड़क पर बेपरवाह होकर दौड़ रहे ट्रक ने बुधवार को एक फौजी के दो मासूम बच्चों को कुचल डाला। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर विश्वकर्मा चौक के पास हादसे में बाइक सवार फौजी भी घायल हो गया। हिम्मत कर फौजी ने पहले तो दोनों बच्चों को कंधे पर उठाया और अस्पताल की तरफ भागा। रास्ते में ऑटो मिल गया तो अस्पताल पहुंचा, मगर तब तक देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। दो मासूमों की मौत के बाद गांव ममीदी में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव ममीदी निवासी धर्मेंद्र उर्फ बिट्टू आर्मी में सैनिक है। इन दिनों उसकी वह जम्मू में तैनात है। धर्मेंद्र के तीन साल के बेटे रूद्र को थायरॉयड की समस्या है। उसके उपचार के लिए वह एक माह की छुट्टी पर है। चार दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर यमुनानगर आया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बेटे रुद्र को लेकर शहर के निजी अस्पताल जाने लगा तो उसकी 12 वर्षीय बेटी कौशल भी उनके साथ जाने की जिद करने लगी। इस पर उसने बेटी को भी साथ ले लिया। दोनों बच्चों को लेकर वह बाइक से नेशनल हाईवे 73 के विश्वकर्मा चौक से आगे पहुंचा ही था कि, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। इसके बाद ट्रक दोनों बच्चों को कुचलता हुआ आगे निकल गया, गनीमत रही कि, हेलमेट पहने होने के कारण धर्मेंद्र बच गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। चोटिल होने के बाद भी फौजी धर्मेंद्र ने अपने दोनों बच्चों को कंधे पर उठाया और अस्पताल की तरफ भागने लगा। कुछ दूरी पर ऑटो मिलने के बाद उसने उसकी मदद से दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी सिविल अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने फौजी धर्मेंद्र की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग
धर्मेंद्र की पहली पत्नी की कुछ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी, तब धर्मेंद्र के पास दो बेटियां थी। उसके बाद धर्मेंद्र की दूसरी शादी हुई, जिसका रुद्र इकलौता बेटा था। हादसे में धर्मेंद्र के इकलौते बेटे और एक बेटी की मौत हो गई। परिवार में केवल एक बेटी रह गई है। हादसे में हुई दो बच्चों की मौत के बाद परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। वहीं ममीदी गांव में मातम छाया हुआ है।
सड़क पर बने गड्ढों के चलते हुआ हादसा
बरसात के बाद नेशनल हाईवे पर गड्ढे अब जानलेवा हो चुके हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार सुबह जहां हादसा हुआ, वहां पर भी बहुत से गड्ढ़े बने हुए हैं। धर्मेंद्र के अनुसार सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वह धीमी गति से चल रहा था। वहीं पीछे से तेज गति से ट्रक आया। बताया जा रहा है कि गड्ढा बचाते हुए ट्रक अनियंत्रित हुआ और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी दो बच्चों की जान चली गई।
रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत
यमुनानगर। बड़शामी गांव में रोडवेज की बस ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। सढूरा निवासी सोहन लाल (46) किसी काम से बडशामी गांव में गया था। वहां से काम निपटाने के बाद वह अपने घर जाने के लिए खूरबनी रोड पर खड़ा था। इस दौरान करनाल रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े सोहन लाल को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया, आस पास के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73 पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वीना नगर कालोनी कैंप निवासी सुमित्रा ने बताया कि उसका लड़का अशोक किसी काम से विश्वकर्मा चौक पर गया था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें