फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता-मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बच्ची की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब मृतका अपने नाना के घर जा रही थी।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस तहरीर पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
खीरों थाना क्षेत्र के दसमऊ गांव निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी अन्नापूर्णा के साथ ससुराल कासोखास बाइक से जा रहा था। साथ में उसकी बेटी लक्ष्मी भी थी।
हरचंदपुर क्षेत्र के सिरसा घाट स्थित रेल क्रॉसिंग के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों का अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

बेटी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार धीरेंद्र यादव का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

युवक ट्रेन से कटा, तोड़ा दम
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी होने पर पिता की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेेत्र के गांव बड़ीबाग मजरे सवैया हसन निवासी रामप्यारे मौर्या अपने बेटे राहुल (22) के साथ बीती रात खेत में लगे धान की सिंचाई करने गया था। उसका खेत गांव के बगल से गुजरी ऊंचाहार-रायबरेली रेल लाइन के किनारे है।
बताते हैं कि आधी रात के बाद राहुल ने पिता रामप्यारे को घर भेज दिया और कहा कि दो घंटे बाद मैं ट्यूबवेल बंद करके घर आऊंगा। इसके बाद रामप्यारे घर चला गया। तड़के सिंचाई करके राहुल खेत से वापस लौट रहा था।
तभी रेलवे लाइन पार करते समय अचानक इलाहाबाद से लखनऊ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सुबह युवक के ट्रेन से कटने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

शिनाख्त राहुल के रूप में हुई। बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बेटे की मौत से सदमे में पिता की हालत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें