फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर स्लोगन लिखकर शहरवासियों को जागरूक करेगा निगम, छह सड़कें चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से तरह तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। निगम की ओर जहां वॉल पेंटिंग के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं अब निगम सड़कों पर स्वच्छता से संबंधित नारे लिखकर शहरवासियों को जागरूक करेगा। निगम शहर की छह सड़कों पर स्वच्छता जागरुकता के लिए दीवारों पर नारे लिखकर प्रेरित करेगा। इसी के साथ यह दीवारें गंदगी से होने वाली बीमारियों की भी जानकारी देंगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने इसकी शुरूआत सेक्टर-17 से कर दी है। इसके अलावा जिमखाना क्लब रोड, जगाधरी रोड, जगाधरी वर्कशाप रोड, गोबिंदपुरी रोड व तेजली रोड पर भी वॉल पेंटिंग होगी। नगर निगम यह पेंटिंग वहीं बनवाएगा जहां पर सरकारी दीवारें हैं। फिलहाल मौसम सही न होने के कारण यह कार्य लटका हुआ है। इस कार्य के लिए निगम की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। बता दें फरवरी-मार्च माह में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 होना है। ऐसे में अधिकारियों का प्रयास है कि इस बार रैंकिंग बेहतर आए। बता दें इससे पहले भी स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए निगम की तरफ से तरह तरह के जतन किए जा चुके हैं। परंतु हर बार रैंकिंग में पीछे रह जाते हैं।
--------------
निगम द्वारा शहर की छह सड़कों पर स्वच्छता संबंधित स्लोगन लिखने का विचार किया जा रहा है। इससे काफी जागरुकता बढ़ेगी और सड़कें सुंदर भी दिखेगी। स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर यह गतिविधि की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय सिंह तोमर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें