फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल भाटिया बने व्यापार मंडल के जिला व गगन खरोड़ जगाधरी शहरी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई का गठन युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग के नेतृत्व में किया गया। जिसमें अनिल भाटिया को जिला प्रधान, केवल खरबंदा को उप प्रधान, जगाधरी शहरी प्रधान गगन खरोड़, जिला उपप्रधान अश्वनी शर्मा, राज कुमार मेहता, सुशील ओबरॉय, रजत ग्रोवर व गुरुशरण सिंह को व संदीप बजाज को प्रवक्ता बनाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह केशव महाजन को सचिव, सुनील भाटिया, जयदीप मकर, राहुल गर्ग को सहसचिव, संजीव ओबरॉय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि नवीन शर्मा, सत्यम नागपाल, देवेंद्र ओबेरॉय, भूषण शर्मा, वरूण वत्स, सतीश सलूजा, यदुवीर सिंह घई, प्रदीप गुलाटी, अंकित भाटिया, पंकज मलिक, रवि डाबर, अरूण गुंबर, चरणजीत सिंह, विनोद गुप्ता को सदस्य बनाया गया। राहुल गर्ग ने सभी नवयुक्त पदाधिकारियों को पहचान पत्र देकर बधाई दी। राहुल गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल की इकाइयों का विस्तार किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण गोयल, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, शाहबाद शहरी प्रधान उमेश गर्ग, कार्यकारी सदस्य आशु सिंगला, विवेक सिंगला, पंकज बिंदल, दीपक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें