फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च बढाएगा निगम, टिवनसिटी के पार्को का होगा सुधारए बढ़ेगी सुंदरता

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विनसिटी के पार्कों की सुंदरता बढ़ाने और वहां पर सुविधाओं में सुधार के लिए नगर निगम जल्द ही एसोसिएशनों को दिया जाने वाला रखरखाव खर्च बढ़ाएगा। अब तक एसोसिएशनों को दो रुपये प्रति मीटर के हिसाब से पार्कों को रखरखाव खर्च दिया जाता था। अब इसे दो रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये प्रति वर्ग मीटर किए जाने का फैसला लिया गया है। नगर निगम की हाल ही में हुई सदन की बैठक में भी पार्कों के रखरखाव खर्च को 5 रुपये प्रति वर्ग मीटर करने के फैसले पर मोहर लगा दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्विनसिटी में करीब 106 पार्क हैं। इनमें से 63 पार्क ऐसे हैं जिनकी देखरेख निगम कर्मचारी करते हैं। जबकि 46 पार्कों की देखरेख का जिम्मा एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को सौंपी हुई है। भविष्य में निगम अधिकारी सभी पार्कों को एसोसिएशनों को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि पार्कों की सुंदरता व रखरखाव बेहतर ढंग से हो सके। लंबे समय से पार्कों का रखरखाव खर्च (मेंटेनेंस चार्ज) नहीं बढ़ाया गया था। अब तक दो रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से ही यह खर्च एसोसिएशनों को दिया जा रहा है। जबकि प्रदेश के अन्य कई नगर निगमों में यह खर्च बढ़ा दिया गया है। हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव पास होने के बाद निगम अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह खर्च राशि आरडब्ल्यूए के खाते में जाती है। हाल ही में निगम की ओर से इन एसोसिएशनों को लगभग 4.88 लाख रुपये रखरखाव खर्च के रूप में जारी किए थे। जो कि दो रुपये प्रति वर्ग गज मीटर के हिसाब से दिए गए थे। खर्च राशि बढ़ने से जहां पार्कों की सुंदरता बढ़ेगी, वहीं खस्ताहाल पड़े पार्कों का भी सुधार होगा।
ये दिक्कतें होंगी दूर
रखरखाव खर्च कम होने से पार्कों की देखरेख भी सही ढंग से नहीं हो पाएगी। वहीं, पार्कों में झूलें, नल, टेबल, कुर्सियां व अन्य उपकरण खराब होने पर उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जा सकेगा। चूंकि पहले खर्च कम मिलने व समय पर राशि न मिलने से इन उपकरणों को समय पर ठीक करने की दिक्कतें रहती थी। इसके अलावा पार्कों की देखरेख करने वाले कर्मी को समय पर वेतन भी मिल पाएगा और पार्कों की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन

पार्कों के यह मौजूदा हालात
शहर के बहुत से पार्कों के मौजूदा हालात ठीक नहीं है। कोरोना काल में स्थिति और भी अधिक खराब हो गई थी। शहर के पाश एरिया में स्थित नेहरू पार्क समेत कई पार्क जंगल में तब्दील है। हर तरफ घास उगी हुई है। सफाई की व्यवस्था नहीं है। पेड़-पौधों की नियमित रूप से देखरेख नहीं हो पा रही है। सुबह-शाम पार्क में क्षेत्रवासी सैर के लिए पहुंचते हैं।
बॉक्स
इन संस्थाओं को मिलता है रखरखाव खर्च
स्वामी रामतीर्थ पार्क (तिकोना पार्क) वेलफेयर सोसायटी, भगत सिंह पार्क वेलफेयर सोसायटी, ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी, निर्मल कुंज महिला समिति (रामपुरा पार्क), सरोजिनी कॉलोनी रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (अर्जुन पार्क), अपना पार्क सुधार सभा शास्त्री कॉलोनी, कृष्णा पार्क रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, मधु कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन, कमला नगर वेलफेयर एसोसिएशन, केशव पार्क सुधार सभा, अग्रवाल वैश्य सम्मेलन सभा, सरोजिनी कॉलोनी फेस-1 वेल्फेयर सोसायटी, राधे राधे पार्क सुधार सभा, परिषद पार्क सुधार सभा शास्त्री कॉलोनी, गोरी शंकर सुधार सभा शास्त्री कॉलोनी, श्री कृष्ण सोसायटी ग्राउंड सरनी चौक, हनुमान पार्क वेल्फेयर कमेटी, जीवन ज्योति जनकल्याण एसोसिएशन कृष्णा कॉलोनी, गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक पार्क जगाधरी, स्वामी विवेकानंद ग्रीन पार्क सोसायटी सेक्टर 17, रानी लक्ष्मी बाई पार्क नरेंद्र नगर, अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 18, श्री हरी भगत समाज सेवा सोसायटी कुलदीप नगर, हुडा पार्क-2 वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 17, मल्टी कॉलोनी रेजीडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन कैंप, श्रीराम पार्क सरोजिनी कॉलोनी रेजीडेंस वेलफेयर सोसायटी, यंगमैन एसोसिएशन (जवाहर रोज गार्डन), शिव शक्ति समाज सेवा समिति, ग्रीन इवेन्यू सोसायटी मॉडल टाउन को निगम की ओर से रखरखाव खर्च मिलता है।
वर्जन
पार्कों की सही देखरेख के लिए रखरखाव खर्च जल्द ही बढ़ाकर दो रुपये से पांच रुपये किया जाएगा। हाउस की बैठक में चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। निगम द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। रखरखाव खर्च बढ़ने से पार्कों की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

- मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें