फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों पर नहीं की कोई कार्रवाई : मनोहर लाल

विज्ञापन
पत्रकारों से रूबरू मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भ्रष्टाचार में तो पूर्व मुख्यमंत्री भी दस साल की सजा हो गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जगाधरी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा जिन लोगों ने पैसे देकर नौकरी लेने की कोशिश या गलत काम करने वाले दलाल व अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ताकि इस प्रकार का कार्य करने की कोई हिम्मत न करें। मुख्यमंत्री खालासा कॉलेज के संरक्षक रहे स्वर्गीय सरदार भूपेंद्र सिंह जौहर के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने और गांव नंदगढ़ निवासी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी अमर सिंह की बेटी की शादी में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मिशन मेरिट को चालू किया था। यह मिशन जारी रहेगा और इसमें कहीं से कोई शिकायत आएगी उसे चेक करेंगे और बंद करेंगे। कांग्रेस की अपने समय इस प्रकार की हिम्मत नहीं थी की इस प्रकार के फॉल्ट को चेक किया हो या फिर पकड़ा। कांग्रेस ने अपने दस साल के कार्यकाल में इस प्रकार की केवल सात ही एफआईआर दर्ज की, जबकि इस प्रकार का भ्रष्टाचार तो उनके समय में काफी चल रहा था। इस प्रकार के मामलों में पूर्व मुख्यमंत्री को दस साल की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें