संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति के हिंदी, पंजाबी गीतों पर नृत्य किया।
रादौर के स्वराज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चे भिन्न भिन्न प्रकार की पोशाक पहन कर आए। बच्चों ने कविताओं सुनाईं। दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुबका में भी बालदिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एमडीएवी पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में भी बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन अनिल कांबोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू गुलाटी की देखरेख में खेल प्रतियोगिता करवाई गई। न्यू राइजिंग स्टार हाई स्कूल मंडौली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन परमजीत सिंह ने किया। प्रिंसिपल हरमनदीप कौर ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसी तरह अष्टविनायक कांवेट स्कूल खरकाली, इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर, लाईक पब्लिक स्कूल रादौर, एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर, भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्डरौली, श्री बालाजी प्ले स्कूल जठलाना, हरि ओम शिवओम पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुमथला, महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जठलाना, जनता पब्लिक स्कूल अलाहर, गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमरोड़ी में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए।