फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही सोया था परिवार, चोरों ने 80 हजार व गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बुड़िया के डाकवान मोहल्ला के एक घर में घुसकर 80 हजार रुपये और गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार घर के अंदर ही सोया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवेंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर में परिवार के साथ सोई हुई थी। मंगलवार की रात करीब एक बजे घर के अंदर कुछ हरकत हुई। जब वह जागी तो उन्होंने देखा कि अलमारी खुली हुई है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। सामान की जांच की तो अलमारी से 80 हजार रुपये, एक जोड़ी बालियां, दो अंगूठियां और अन्य सामान गायब मिला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी मेहमा सिंह का कहना है कि पुलिस ने देवेंद्र कौर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें