फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल से तार चोरी करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अलाहर के एक व्यक्ति ने पास के एक गांव के युवक पर ट्यूबवेल से तार चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अलाहर निवासी केहर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में पंचायती भूमि को ठेके पर लिया हुआ है। 30 अगस्त को शाम 4 बजे वह अपने खेतों में घास लेने के लिए गया था तो उसने देखा कि एक लड़का उसके ट्यूबवेल के खंभे पर लगी बिजली की तार को उतार कर इकट्ठा कर रहा है। उसने उसे आवाज लगाकर रोकना चाहा तो वह मौके से तार लेकर फरार हो गया। उसने बताया कि तार चोरी करने वाले युवक को उसने पहचान लिया है। तार चोरी करने वाले युवक का नाम रोहताश है। जो पास के गांव का है। केहर सिंह ने बताया कि लगभग 3 महीने पहले उसके ट्यूबवेल से एक मोनोब्लॉक मोटर भी चोरी हो गई थी। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें