फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अमृतपाल के समर्थन और भारत विरोधी व्हाट्सअप स्टेटस पर लगाने केस

Fri, 21 Apr 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



यमुनानगर। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थन में बूड़िया निवासी एक युवक ने व्हाट्सअप पर विवादित स्टेट्स लगाकर लोगों की भावनाओं को आहत किया है। आरोपी की पहचान बूड़िया के पौचालियन मोहल्ला निवासी आकाशदीप के रूप में हुई है। आरोपी एक हिंदू संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा हुआ है। अमृतपाल सिंह के समर्थन में लगा स्टेट्स देख हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बुधवार की देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ लोगों की भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।





सुरक्षा एजेंट की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

थाना बूड़िया के सुरक्षा एजेंट मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि क्षेत्र में एक हिंदू संगठन का व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। इसमें बूड़िया के पौचालियन मोहल्ला निवासी आकाशदीप भी जुड़ा हुआ है। बुधवार देर शाम उसने देखा कि आरोपी आकाशदीप ने अपने व्हाट्सएप पर पंजाबी भाषा में अमृतपाल की फोटो सहित विवादित स्टेट्स लगा रखा है। इसमें आकाशदीप ने लिखा है कि तूफान सिंह चाह पिंदे पिंदे सिंह ने, भारत मां हलां के रख तीं और अंग्रेजी भाषा में लिखा है, सपोर्ट एसजीपीसी इम्पलोई वी सपोर्ट अमृतपाल सिंह। मनोज कुमार ने कहा कि आरोपी आकाशदीप ने भगोड़े अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए यह विवादित पोस्ट की है। इस पोस्ट में भारत माता को लेकर विवादित शब्द लिखे गए हैं। इससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी का विवादित स्टेट्स देखकर रात को ही हिंदू संगठन के कुछ लोग पुलिस थाने पहुंचे, जिसके बाद बूड़िया पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




-

वर्जन



बूड़िया थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लोगों की भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


-



वर्जन

आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक या अभद्र पोस्ट ना डाले। अगर कोई भी व्यक्ति सांप्रदायिक तनाव या राष्ट्रहित के खिलाफ कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा तो उस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व अपराध यूनिट्स को निर्देश दिए कि अगर कोई भी इस तरह का मामला सामने आता है तो तुरंत कार्रवाई करे ताकि देश विरोधी ताकतों की साजिश कामयाब ना हो सके।

- मोहित हांडा, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें