फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर राजमार्ग पर पलटी बस, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर पलटी निजी बस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर मिल्क माजरा टोल प्लाजा के नजदीक रविवार की रात सवारियों से भरी निजी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। इस हादसे में करीब 11 सवारियां घायल हो गई। बस हिमाचल प्रदेश के बद्दी से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही थी। बस में करीब 50-55 सवारियां थी। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव उझौली निवासी कृष्ण लाल ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित हैबलस कंपनी में नौकरी करता है। रविवार को उसे अपने घर जाना था। इसके लिए वह बद्दी से यूपी के बरेली जाने वाली निजी बस में सवार हो गया। उसके अलावा बस में करीब 50-55 सवारियां थी। बस को यूपी के अमरोहा जिले के लक्ष्मी नगर गजरीला निवासी जाहिद चौधरी चला रहा था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर टोल प्लाजा मिल्क माजरा के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। अचानक बस पलटने से दाहिनी तरफ बैठी सवारियां बाई तरफ बैठी सवारियों के ऊपर गिर गई। बस के पलटते ही यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना उसने कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कृष्ण लाल का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी बस चालक जाहिद चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल कृष्ण लाल ने बताया कि बद्दी से महादेव बस सर्विस की बसें चलती हैं। बद्दी से काफी संख्या में मजदूर व अन्य सवारियां इन बसों में रोजाना जाती है। रविवार को भी बद्दी से काफी संख्या में सवारियां बस में सवार हुई थी। बस में सवार अधिकतर लोग बद्दी की विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले मजदूर हैं। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
हादसे में ये सवारियां हुईं घायल
हादसे में बस में सवार बदायूं जिले के गांव उझौली निवासी कृष्णलाल, मुरादाबाद के चांदपुर निवासी अनोखी, धामपुर निवासी रोशन प्रवीणा, धामपुर की ही अलकिजा, चंदौसी निवासी संचित, भूरा सिंह को गंभीर चोटें आई। इनके अलावा 5 अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को जगाधरी सिविल अस्पताल व निजी अस्पतालों में उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

क्रेन से बस हटवाकर जाम खुलवाया
सड़क के बीचों बीच बस पलटने से नेशनल हाईवे 344 पर जाम लग गया। कुछ ही देर में अंबाला से जगाधरी की तरफ आने वाले मार्ग पर दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर छप्पर व सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहनों को टोल प्लाजा के कट से वाहनों को डाइवर्ट किया। इसके बाद हाईड्रा क्रेन को मौके पर बुलवाकर बस को सीधा कर सड़क के बीच से हटवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें