फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदों पर लटके मिले दो लोगों के शव, दोनों थे शराब पीने के आदी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की अर्जुन नगर व्यक्ति व श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घरों में फंदों से लटके मिले। दोनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतकों के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि अर्जुन नगर निवासी रघुबीर सिंह पेंटर का काम करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह रात को घर आया और अपने कमरे में जा सो गया। रात करीब ढाई बजे परिवार के सदस्यों ने उसे छत से लगे कुंडे से कपड़े के फंदे पर लटका हुआ देखा। परिवार ने इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसकी जांच की। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। परिवार का भी किसी पर कोई आरोप नहीं है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
उधर श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी प्रमोद ने भी बुधवार रात को अपने घर में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार नींद से जागा तो उसने प्रमोद को फंदे से लटका देखा। परिजनों ने बताया कि प्रमोद मेहनत मजदूरी करता था। जब मन किया काम पर चला गया, नहीं तो दिन भर घर पर पड़ा रहता था। प्रमोद के फंदे लगाने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। शहर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें