फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा एस वाहन की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत, दंपती गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर गांव पिरथी का माजरा के नजदीक टाटा एस वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के तीनों सदस्य अंबाला के गांव डुलियाना स्थित रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में घायल दंपती का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, मुलाना स्थित बाला सुंदरी माता के दर्शन कर घर लौट रही मांडखेड़ी निवासी जसवंती की चलती बाइक से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बूड़िया क्षेत्र के गांव दयालगढ़ निवासी हरबंस लाल उर्फ रिंकू ने बताया कि उसके भाई बलदेव कुमार की शादी गांव डुलियाना में हुई थी। रविवार को गांव डुलियाना में कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए सुबह 11 बजे बलदेव अपनी पत्नी सीमा व आठ वर्षीय बेटी प्रियांशी को लेकर बाइक पर रवाना हुआ था। राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर जब वे पिरथी का माजरा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे फोरव्हीलर (टाटा एस) वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भाई, भाभी व भतीजी बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसें में तीनों के सिर, मुंह, बाजुओं व टांगों पर काफी चोटें आई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक एक बार मौके पर रुका, लेकिन इसके बाद वहां से फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्रियांशी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बलदेव व सीमा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
इनसेट
देवी के दर्शन कर घर लौट रही महिला की चलती बाइक से गिरकर मौत -
राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर ही गांव भंभौली के पास चलती बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मांडखेड़ी निवासी जसवंती देवी (52) अपने पति मोहन लाल के साथ बाइक पर मुलाना स्थित बाला सुंदरी देवी के मंदिर में मत्था टेकने गई थी। देर शाम वह देवी के दर्शन कर घर लौट रही थी। जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर भंभौली के पास पहुंची तो वह अचानक चलती बाइक से सड़क पर गिर गई। सड़क पर सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें