फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने को सतर्कता बरतें : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों से लोगों को आगाह करते हुए जिला पुलिस ने ताजा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतें।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध को रोकने व उससे बचाव के लिए स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, सिम कार्ड स्वैपिंग, गूगल पे, फोन पे पर होने वाले अपराध और ओएलएक्स पर होने वाले फ्राड बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी हर रोज नए नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए अलर्ट रहना जरूरी है। कई ठग गिरोह बीमा पॉलिसी का लाभ दिलाने वाला व लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगी करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। नेट बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड मजबूत रखें। किसी भी लालच में आकर किसी के साथ बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि लोगों से अपील की जा रही है कि व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें और बैंक संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। ऐसा करने से साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। फर्जी कॉल करने वाले व्यक्ति अक्सर 24 घंटे के अंदर खाता ब्लॉक करने का दबाव बनाकर बैंक से संबंधित जानकारी हासिल कर ठगी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें