फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासी की लड़की के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मौसी की 13 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2015 में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही है। उसकी 13 साल की बेटी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि 10 जुलाई को जब वह घर पर नहीं थी तो रिश्तेदारी के एक युवक ने नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस कारण नाबालिग ने किसी को नहीं बताया। इसके बाद आठ अगस्त को आरोपी एक दोस्त के साथ फिर घर पर आया और नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर जब वह कमरे में पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर बाइक से फरार हो गया। इसके बाद नाबालिग ने आरोपी युवक की करतूत मां को बताई। मामले में महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें