फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती भूमि पर कब्जे का प्रयास, बीडीपीओ ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) बिलासपुर। चंदा खेड़ी मार्ग पर कुछ लोगों ने पंचायती भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही बीडीपीओ बलराम गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

सरपंच चंद्र मोहन कटारिया, राजकुमार राणा, पंकुश खुराना, परमजीत सिंह, सचिन झाम, प्रवेश धीमान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंदा खेड़ी मार्ग पर पंचायती भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जिसकी सूचना बीडीपीओ को दी। बीडीपीओ बलराम गुप्ता ने बताया कि सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। बीडीपीओ ने बताया कि अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दे दी गई है कि वह पंचायती भूमि पर बिना अनुमति किसी प्रकार का काम न करें। पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें