यमुनानगर। शहर पुलिस ने हमीदा हेड पुल के शिव मंदिर के पास स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। हमीदा चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह ने बताया कि युवक की तलाशी ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली विभाग के एसडीओ गोपाल कृष्ण आहुजा के सामने ली गई। तलाशी में उसके पास से 7.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान यूपी के जिला शामली के गांव अचछोया निवासी सरवर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।