फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से गलत काम करने का प्रयास, युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक मोहल्ले में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार की दोपहर सात वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास बच्ची को तलाशा। देर शाम तक बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया।कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि मोहल्ले के ही 28 वर्षीय सतपाल के साथ बच्ची को देखा गया था। बच्ची रो रही थी। परिजनों को देखकर आरोपी बच्ची को वहीं छोड़ फरार हो गया। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को बताया कि सतपाल उसे खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर ही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें