फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदभार संभालते ही संस्थाओं ने एसडीएम को बताई समस्याएं

विज्ञापन
नवनियुक्त एसडीएम का स्वागत करते संगठनों के प्रतिनिधि। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
रादौर। उपमंडल के नए एसडीएम सतेंद्र सिचाव ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। एसडीएम के पदभार संभालते ही क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल उनके पास पहुंच गए। प्रतिनिधियों ने एक-एक करके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का जाल है, जिसे प्रशासन प्राथमिकता से दुरुस्त करे। इस दौरान पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी अमित कांबोज के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने एसडीएम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में पतंजलि योग समिति, उद्योग व्यापार मंडल, गुरुद्वारा सिंह सभा, भारत विकास परिषद, सामाजिक समरसता मंच, स्टेट विजिलेंस कमेटी के प्रतिनिधि शामिल रहे। अमित कांबोज ने एसडीएम के समक्ष क्षेत्र की बदहाल योगशालाओं की सफाई करवाकर व्यवस्था ठीक करवाने के बारे में व उनमें योग शिक्षकों की नियुक्ति कराने, रादौर में बंद पड़ी रजिस्ट्रियां खुलवाने, लावारिस पशुओं को पकड़वाने, नशे की समस्या पर नकेल कसने, महाराजा अग्रसेन पार्क की सफाई व पेड़ पौधों की देखभाल के लिए नियमित माली व सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने की मांग की।
वहीं बस स्टैंड की बंद पार्किंग शुरू करवाने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी। इस संबंध में एसडीएम सतेंद्र सिवाच ने कहा कि प्रशासन व सामाजिक संस्थाएं एक दूसरे की पूरक हैं। प्रशासन के सभी कार्य सामाजिक संस्थाओं व आम नागरिकों के सहयोग से ही चलते हैं। उन्होंने अभी पदभार संभाला है, वे क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां की समस्याओं का समाधान करवाएंगे। इस दौरान डॉ. बलदेव सैनी, डॉ. सतीश कांबोज, अर्जुन सिंह, मंगत राम बठला, धर्म सिंह पिंकी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें