फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी ज्वेलर को गोली मार गहने लूटने के केस में दिलप्रीत के बाद उसी के गांव का मनीष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराना हमीदा निवासी श्रवण की गोली मारकर हत्या कर 50.09 लाख रुपये लूटने व निरंकारी ज्वैलर्स विनोद को गोली मार लाखों के गहने लूटने समेत चार प्रमुख वारदातों को अंजाम देने के मुख्य सरगना दिलप्रीत ने पूछताछ में नए नए खुलासे सामने आ रहे है। दिलप्रीत ने पूछताछ में बताया कि निरंकारी ज्वेलर को लूटने की वारदात में उसके साथ उसी के गांव का मनीष भी शामिल था। जिसके बाद सीआईए टू की टीम ने हरनौल टी प्वाइंट के पास से आरोपी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष अन्य वारदातों में शामिल था या नहीं, इसको लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। उधर, दिलप्रीत की निशानदेही पर दूसरे दिन भी जोहड़ से पानी खाली करने में पुलिस व ग्रामीण जुटे रहे। बुधवार को जोहड़ के अंदर से मुख्य आरोपी दिलप्रीत की पेंट, बैग व बाइकों के पार्ट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद जोहड़ में फेंकी थी पेंट व बैग
सीआईए टू इंचार्ज राकेश ने बताया कि जोहड़ को पानी निकालकर खाली किया जा रहा है। बुधवार को सर्च अभियान के दौरान जोहड़ से आरोपी दिलप्रीत उर्फ सर्बजीत उर्फ दिल की पेंट व कपड़ों का बैग मिला है। बरामद किए गए बैग में आरोपी दिलप्रीत वारदात को अंजाम देने के बाद निकाले हुए कपड़े डालता था। जो पेंट बरामद की गई है। वह भी उसने वारदात के दौरान पहनी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने यह पेंट जोहड़ में फेंक दी थी। जो पार्ट बरामद किए गए हैं, वह चोरी की बाइकों के हैं।
इस वारदात में शामिल थे पकड़े गए दोनों आरोपी
पकड़े गए मुख्य आरोपी दिलप्रीत व मनीष गांव भगवानपुर के रहने वाले थे। कुछ दिनों पहले ही मनीष दिलप्रीत की गैंग में शामिल हुआ था। दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तीन मार्च को लक्ष्मी सिनेमा के पास निरंकारी ज्वैलर्स में लूटपाट की थी। बदमाशों ने ज्वेलर विनोद पर पिस्टल तानकर अलमारी से लाखों रुपये के गहने बैग में भरे। गहने लेकर जब बदमाश चलने लगे तो विनोद ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद बदमाश पैदल ही भागे। आगे जाकर उन्होंने जसविंद्र को पिस्टल दिखाकर बाइक लूटी और फरार हो गए।
विज्ञापन

सात लाख रुपये बरामद किए
मुख्य आरोपी दिलप्रीत से अब तक सात लाख रुपये बरामद किए गए है। आरोपी का कहना है कि लूटे के बाकी के रुपये उसने अपने अन्य साथियों में बांट दिए थे। पूछताछ में आरोपी दिलप्रीत ने अभी तक 17 मई को महाराणा प्रताप चौक पर एचडीएफसी बैंक के बाहर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल के चालक श्रवण कुमार की गोली मार हत्या कर 50.09 लाख रुपये लूटने, तीन मार्च को लक्ष्मी सिनेमा के पास निरंकारी ज्वेलर विनोद कुमार को गोली मारकर 20 किलो चांदी व 30 तोले सोने के गहने लूटने, 10 मार्च को अमादलपुर रोड पर गांव भगवानगढ़ के पास लकड़ी व्यापारी ग्रीन पार्क निवासी रमन जुल्का से दो लाख 60 हजार रुपये लूटने, छह मई को रादौर में गश्त कर रहे एसआई सतीश कांबोज को गोली मारने की वारदात कबूली है। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।
सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीष को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में यह पता किया जाएगा कि वह ज्वेलर विनोद के अलावा यह किसी और वारदात में था या नहीं। उधर, जोहड़ से आरोपी दिलप्रीत की पेंट, बैग व कुछ बाइकों के पार्ट बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें