फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी रेलवे ओवरब्रिज पर फिर हादसा, जल्दबाजी में गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन फाटक के पास बने पश्चिमी यमुना नहर के पुल पर एक बार फिर एक युवक जान चली गई। बताया गया कि युवक समय बचाने के लिए शार्टकट रास्ता अपनाकर पुल से गुजर रहा था और सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन युवक को घसीटती हुई दूर तक ले गई। इससे उसका शरीर तीन हिस्सों में बंट गया। हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। हादसों के कारण आसपास के लोग पुल को खूनी कहते हैं।
विज्ञापन

जीआरपी ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। न ही युवक के कपड़ों से कोई दस्तावेज मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी अब शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में युवक के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं हादसे के बाद एक बार फिर रेलवे ब्रिज को खूनी पुल बताया जा रहा है। दरअसल रेलवे लाइन के किनारे बसी कॉलोनियों के लोग पुल का इस्तेमाल छोटे रास्ते के रूप में करते हैं। दूरी कम करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर लोगों की जान चली जाती है। इससे पहले यहां दर्जनों हादसे हो चुके हैं। लोग मुख्य बाजार व स्टेशन पर आने के लिए पुल को शॉर्टकट की तरह अपनाते हैं।
बॉक्स
पांच साल पहले चली गई थी दो बच्चों की जान
बड़ों को देखकर छोटे भी इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। पांच साल पहले इसी पुल पर दो बच्चों की जान चली गई थी। तीसरे ने नहर में छलांग लगाकर जान बचाई थी। पांसरा की पीर कॉलोनी के रहने वाले दस वर्षीय रवि सिंह, नौ वर्षीय मोंटी और दस वर्षीय निशांत रेलवे पुल से गुजर रहे थे। निशांत आगे चल रहा था और रवि मोंटी पीछे था। इस दौरान पीछे से रन थ्रू ट्रेन आ रही थी। निशांत लगभग पुल पार कर चुका था, रवि व मोंटी पुल के बीच थे। ट्रेन आने पर उन्होंने जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के चिथड़े उड़ गए। निशांत भागते हुए पुल से कूद गया था।
विज्ञापन

बॉक्स
सेल्फी लेने में ट्रेन से कट गए थे दो छात्र
स्टेशन के बिल्कुल साथ स्थित यमुना नहर के रेलवे पुल पर सेल्फी लेने का भी बड़ा क्रेज है। यहां भी किशोर ही नहीं बड़े भी पुल के बीच आकर सेल्फी लेते हैं। इसी तरह सेल्फी लेते हुए ट्रेन से कट कर दो किशोर लड़कों की जान चली गई थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों के शव के पूरे अवशेष नहीं मिल पाए थे। त्यागी गार्डन निवासी 17 वर्षीय सूरज और सुंदर विहार कांसापुर निवासी 16 वर्षीय विष्णु की पुल पर ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी। सूरज 10वीं और विष्णु नवीं में पढ़ता था। दोनों मंगलवार को सहारनपुर में लगने वाले बाजार से कपड़े लेने के लिए निकले थे। दोनों पुल के बीच खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। ट्रेन अंबाला की तरफ से आ रही थी। आसपास और फाटक पर खड़े लोगों ने शोर मचाकर उन्हें वहां से भागने को कहा, लेकिन फर्राटा भरती ट्रेन ने दोनों के चिथड़े उड़ा दिए। बताया जाता है कि एक हवा में दस फीट तक उछल गया और दूसरा इंजन के बीच फंस गया। दोनों को ट्रेन पुल से 50 मीटर दूर तक घसीटती ले गई थी।
बॉक्स
लोगों को करते हैं जागरूक : रमेश श्योराण
रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडेंट रमेश श्योराण ने बताया कि पुल का इस्तेमाल नहींके लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। त्योहार के समय साथ लगती कॉलोनियों में जाकर लोगों को पुल से न गुजरने के लिए प्रेरित किया जाता है और कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाती है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं। आरपीएफ की ओर से बड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें