फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने के बाद करते थे झपटमारी, दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने दो सगे भाइयों को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों भाई पहले बाइक चोरी करते थे। इसके बाद चोरी की उस बाइक पर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों पर पहले भी करीब 25 मामले स्नेचिंग व चोरी के दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि बस स्टैंड चौक पर दो युवक किसी वारदात की फिराक में बाइक पर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर प्रमोद वालिया के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान ससौली निवासी इमरान व उसके भाई साहिल के नाम से हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दोनों सगे भाई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। दोनों आरोपियों पर करीब 25 मामले पहले से दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। एक आरोपी जनवरी माह में ही जेल से बाहर आया और आते ही फिर से अपने भाई के साथ मिलकर झपटमारी व चोरी करना शुरू कर दिया।
इन वारदातों को हुआ खुलासा-
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने 14 फरवरी को मॉडल टाउन में पैदल जा रही एक महिला टीचर के साथ झपटमारी की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। इसके अलावा 11 फरवरी को उन्होंने रादौर बस स्टैंड से बाइक चोरी की और 14 फरवरी को ही जगाधरी सिविल अस्पताल से बाइक चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें