फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड व फर्जी साइन कर दो आरोपियों की अदालत में लगाई जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जमानत याचिका और आधार कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में सेक्टर-17 पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब आधार कार्ड सत्यापन के लिए संबंधित व्यक्ति को कोर्ट में तलब किया गया तो उसने हस्ताक्षर से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रीडर ईसम सिंह ने सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर पुलिस ने दिसंबर 2019 में मुकदमा नंबर-764 दर्ज किया था। इसमें निहाल पांडे और महावीर सिंह गोलू को आरोपी बनाया गया है। दो फरवरी 2021 को आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका लगाई। इस जमानत याचिका में जमानत के लिए टोपरा खुर्द निवासी ऋषिपाल का आधार कार्ड लगाया गया। आधार कार्ड की जो प्रतिलिपि जमानत याचिका में लगाई गई थी, वह धुंधली थी। आरोपी ने जमानत याचिका में नीचे साइन भी किए हुए थे। जब टोपरा खुर्द निवासी ऋषिपाल को अदालत में बुलाया गया तो उसने बताया कि जमानत याचिका पर जो हस्ताक्षर है, वह उसके नहीं हैं। फर्जीवाड़े का पता चलने पर रीडर ने इसकी शिकायत सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। फर्जी ऋषिपाल कौन है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें