फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, कारोबारियों के बैंक खाते खंगाले, करोड़ों की नकदी-गहने मिले

Thu, 13 Jan 2022 02:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पूर्व विधायक समेत बिजनेस सहयोगियों के घरों व फैक्टरियों में सर्वे चल रहा है। विभिन्न राज्यों से आई आयकर विभाग की 11 टीमों ने यमुनानगर में डेरा डाल रखा है।  कंप्यूटर, लैपटॉप, डायरी, मोबाइल, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते, नकदी, आभूषण व दस्तावेजों की जांच जारी है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में विभिन्न राज्यों से आई आयकर विभाग की 11 टीमों का सर्वे दूसरे दिन भी जारी रहा। ये टीमें इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह समेत उनके बिजनेस सहयोगियों घरों में भी डटी रहीं। बुधवार देर शाम तक पूर्व विधायक व कई नामी कारोबारियों समेत करीब 15 फैक्टरियों में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। 

विज्ञापन


दिनभर आयकर विभाग के अधिकारियों के वाहन कारोबारियों के घरों व फैक्टरियों के बाहर खड़े रहे। बताया जा रहा है कि छापामारी के दौरान कुछ जगह से करोड़ों रुपये की नकदी व गहने मिले हैं। जिनकी जांच टीमों द्वारा की जा रही है। लेकिन आयकर विभाग के अधिकारी इस संबंध में फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक कार्रवाई पूरी नहीं होती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

मंगलवार सुबह हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से आयकर विभाग की 11 टीमें यमुनानगर पहुंची थी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पूर्व विधायक दिलबाग के फ्रेंडस कॉलोनी स्थित आवास, जोडियो, पांसरा, बाड़ी माजरा, जठलाना समेत कई स्थानों पर करीब 15 प्लाईवुड फैक्टरियों में छापामारी की थी, जो कि अभी तक जारी है। इसके अलावा बुधवार को भी इन टीमों ने शहर के कई नामी कारोबारियों के घरों पर भी छापामारी की। बताया जा रहा है कि जिनके यहां छापामारी हुई, उनमें अधिकतर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उसके भाईयों के बिजनेस सहयोगी शामिल हैं। 
विज्ञापन


 टीम ने यहां से कारोबारियों के कंप्यूटर, लैपटॉप, डायरी, मोबाइल, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते, नकदी, आभूषण व दस्तावेजों की जांच की। बुधवार देर शाम तक टीमें जांच में जुटी रहीं। बताया जा रहा है कि कुछ जगह से करोड़ों रुपये की नकदी व गहने मिले हैं। जिनकी देर शाम तक जांच जारी थी।

फैक्टरियों पर ताले लगा बंद किए मोबाइल 

इस छापामारी से प्लाईवुड कारोबारियों में गत दिवस से ही हड़कंप मचा हुआ है। धीरे-धीरे प्लाईवुड फैक्टरियों व उनके कार्यालयों पर ताले लटकने शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं कार्यालयों पर ताला जड़ने के बाद उद्योगपतियों ने अपने मोबाइल तक बंद कर लिए और वह शहर छोड़कर इधर-उधर निकल गए हैं। बाहर से ही कारोबारी जिले में चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचनाएं इधर-उधर से एकत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें