फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलून से जावेद हबीब का पोस्टर उतार हिंदू संगठनों जलाया, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे रोड पर संत निरंकारी भवन के सामने जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी पर बने सैलून पर लगे हबीब के पोस्टर को बुधवार को हिंदू संगठनों ने उतारकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जावेद हबीब ने एक महिला के सिर के बाल काटते हुए उसकी मांग में थूक कर उसका अपमान किया है। देश में महिलाओं का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठनों ने उसके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

हबीब की इस हरकत के विरोध में बुधवार को सुबह हिंदू संघर्ष समिति, सैन समाज, भाजपा महिला मोर्चा समेत अनेक संगठनों के कार्यकर्ता रेलवे रोड पर पहुंचे। यहां उन्होंने दुकान पर चढ़कर वहां लगे पोस्टर को उतारकर नीचे फेंक दिया। इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी उदयवीर शास्त्री, राजू सेन, विक्रम राणा आदि ने बताया कि जावेद हबीब ने दिल्ली में एक महिला के बाल काटते समय उसका अपमान किया है। देश में महिलाओं के साथ इस तरह का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें