संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से कच्ची शराब लेकर आ रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
रणजीत चौकी की पुलिस के अनुसार सूचनाएं मिल रही थी कि क्षेत्र में कच्ची शराब बेची जा रही है। इस पर टीम बनाकर विक्रेता की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि हिमाचल प्रदेश से एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर क्षेत्र में दाखिल होगा। इस पर टीम ने मंगलवार देर रात गाढ़वाली के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। उसने कंधे पर प्लास्टिक का बैग रखा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और तेजी से चलने लगा।
पुलिस टीम ने उसे रोक लिया और बैग की तलाशी ली। बैग में रखे रबड़ के ट्यूब से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने पहचान गांव अलीशेरपुर माजरा निवासी धर्मबीर उर्फ काला के रूप में बताई। आरोपी ने कबूला कि वह हिमाचल प्रदेश में बनी कच्ची शराब लाकर यहां पर बेचता है। आरोपी के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए रबड़ ट्यूब का इस्तेमाल
आरोपी वह बेहद शातिर तरीके से शराब लाता था। किसी को शक न हो, इसलिए पैदल ही कंधे पर प्लास्टिक का बैग रखकर आ रहा था। बैग के अंदर रखे रबड़ के ट्यूब में शराब भर रखी थी।