फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में अभिषेक लूथरा प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान बनाया गया पोस्टर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस व अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर बनाओ, नारा लेखन व कोलाज बनाओ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में शहर के एमएलएन कॉलेज का अभिषेक लूथरा प्रथम रहा।
विभागाध्यक्ष बबीला चौहान ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में कार्यक्रम करवाया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज के 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज की छात्रा परजिंद्र कौर ने पहला स्थान पाया। एमएलएन कॉलेज रादौर की दीप्ति दूसरे व जीएनजी कॉलेज की शीतल तीसरे स्थान पर रही। आर्य पीजी कॉलेज की अरुणिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में शहर के एमएलएन कॉलेज का अभिषेक लूथरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज की पलविंद्र ने प्रथम, परजिंद्र ने द्वितीय स्थान पाया। जवसुधा और डीएजी पीजी कॉलेज देहरादून की अंजुम अंसारी तीसरे स्थान पर रही। जीएनजी कॉलेज की नेहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. शम्मी बजाज, अनुराधा, निधि, गुनीत और शिवानी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें