संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे है। कुछ दिन पहले जहां निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने लगभग 25 करोड़ रुपये के 37 कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए थे। वहीं अब लगभग 9.32 करोड़ के 21 विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए। निगमायुक्त ने शुक्रवार को एस्टीमेट को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी। जल्द ही इनके टेंडर अलॉट कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
एक्सईएन एलसी चौहान के नेतृत्व में एमई मुनेश्वर भारद्वाज, एमई रविंद्र सिंह मलिक, जेई अखिल, जेई जय भगवान व अन्य की टीम ने वार्ड नंबर एक से 11 तक की विभिन्न कॉलोनियों के विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए गए। इस टीम ने पक्की गलियों, नालियों, सड़कों, पार्कों के सौंदर्यकरण, मरम्मत कार्य व अन्य विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर उन्हें प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा। इन कार्यों को निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंजूरी दे दी।
इसी तरह एक्सईएन रवि ओबरॉय के नेतृत्व में एमई दीपक सुखीजा, वरुण शर्मा, प्रवेश कोशिक व संबंधित जेई की टीम ने वार्ड नंबर 12 से 22 तक की विभिन्न कॉलोनियों में लगभग डेढ़ करोड़ से होने वाले विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए गए। इन कार्यों को भी निगमायुक्त की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई।
मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर के विकास को लेकर निगम गंभीर है। शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैै और करोड़ों रुपये के विकास कार्य अभी होने बाकी हैै। जिन वार्डों में कच्ची गलियां, पानी की निकासी व अन्य समस्याएं हैं, उनका निरीक्षण कर इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एस्टीमेट तैयार किया है।।