फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 40 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज अपने बेड़े में 40 बसें और शामिल करने जा रहा है। योजना पर काम शुरू हो चुका है। नई बसें आने से लोगों को बेहतर सुविधा तो मिलेगी ही, वहीं रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी। योजना के अनुरूप रोडवेज के बेड़े में अगले महीने दस नई बसें शामिल होने की उम्मीद है। विभाग इन बसों को लंबे रूट पर उतारने की योजना बना रहा है।
हरियाणा रोडवेज की उच्चस्तरीय कमेटी प्रदेश के सभी डिपो के लिए कुल 800 बसें खरीद रही है। इनमें से 40 बसें यमुनानगर डिपो को दी जाएंगी। यह बसें तीन से चार बार में डिपो को मिलेंगी। योजना के अनुसार अगले महीने डिपो के लिए दस नई बसें भेज दी जाएंगी। इसके बाद बाकी बसें भी भेजी जाएंगी। इसके लिए टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन

नई बसें शामिल होने से बेड़े में संख्या भी बढ़ जाएगी। अभी यमुनानगर डिपो के पास कुल 136 बसें हैं। नई बसें आने से डिपो के पास कुल 176 बसें हो जाएंगी। विभाग इन बसों को लंबे रूट पर उतारने की योजना बना रहा है। चूंकि लंबे रूट पर चलाने से बसों की सर्विस और ऐवज अच्छी रहेगी।
सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने दस बसें आ जाएंगी। इन बसों को दिल्ली, हिसार, सिरसा, देहरादून, हरिद्वार, शिमला, मनाली रूट पर उतारा जाना है। वहीं पूरी 40 बसें आने के बाद मेरठ, लुधियाना, चंडीगढ़, हिसार, सिरसा, जयपुर, कटरा, धर्मशाला, बद्दी सहित अन्य विभिन्न रूट पर चलाने की योजना है। नई बसें आने से इन रूटों पर लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज उच्चस्तरीय कमेटी की ओर से प्रदेश के लिए आठ सौ बसे खरीदी जा रही हैं। इनमें से 40 बसें यमुनानगर डिपो के बेड़े में शामिल की जाएगी। टेंडर हो चुका है। अभी तक बसें आने की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। सभी बसें तीन से चार बार में आएंगी। - संजय रावल, यातायात प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें