फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यूके नंबर की कार, गाड़ी में भाजपा का झंडा, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 09:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है जिसमें चार बदमाश गिरफ्तार हुए हैं और तीन बदमाश फरार हो गए हैं। गन्ने के खेत की ओर ये बदमाश फरार हुए हैं जिनको लेकर सर्च अभियान जारी है। 
विज्ञापन
बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरनौल पंचतीर्थी पुलिस चौकी के नजदीक पुलिस टीम व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर गोली चलाई। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो से तीन फायर किए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही, जबकि अन्य तीन बदमाश फरार हैं। जिनका गन्ने के खेत में सर्च अभियान जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरनौल के पास पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के लिए वीरवार शाम को नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एंडेवर कार पहुंची जिस पर भाजपा की झंडी लगी हुई थी और कार का उत्तराखंड का नंबर था। उसमें सात लोग अंदर बैठे हुए थे। गाड़ी को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए कार को तेजी से भगा लिया। पुलिस को शक होते ही तुरंत अपनी गाड़ी को उनके पीछे दौड़ाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

इस गाड़ी में आए थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

खुद को घिरा देख छोड़ी गाड़ी

बदमाशों ने खुद के पीछे पुलिस और खुद को घिरा देखकर उन्होंने टोपरा खुर्द गांव के पास अपनी कार को छोड़ दिया और वहां से पैदल पास के गन्ने के खेत में घुस गए। तभी तुरंत ही पुलिस की टीमें भी पहुंच गई। मौके पर जब गाड़ी की तलाश ली तो उसमें काफी हथियार बरामद हुए। इसके बाद पुलिस व सीआइए की टीमों ने गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया। ऐसे में आसपास का एरिया छावनी में तब्दील हो गया। गन्ने के खेत में छिपने के बाद जब बदमाशों ने पुलिस को आता देखा तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस टीमें सतर्क हो गई और जवाबी कार्रवाई देते हुए दो फायर किए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस चार बदमाशों को काबू करने में कामयाब रही। लेकिन देर रात तक पुलिस का गन्ने के खेत में सर्च अभियान जारी रहा।

ड्रोन की ली गई मदद

जिस गन्ने के खेतों में अन्य तीन बदमाश छुपे हैं, उन्हें तलाशने के लिए पुलिस की टीमों ने ड्रोन की मदद ली गई। जिससे सर्च अभियान देर रात तक जारी रहा। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस के पास बदमाशों की सूचना थी इसलिए सभी टीमें एक साथ मौके पर पहुंच गई। बदमाश कहां से आए थे और कहां जा रहे थे, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।



ये भी पढ़ें: Haryana: उपायुक्त कार्यालय के एमए ब्रांच का कर्मी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें