फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर बड़े भाई के खाते से निकाले 2.45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्जी हस्ताक्षर कर छोटे भाई ने बड़े भाई के खाते से दो लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए। मामला सदर जगाधरी के गांव मैहलावाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक प्रबंधक अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बैंक में मैहलावाली निवासी संदीप कुमार का खाता है। वह विदेश में रहता है। उसके खाते की पूरी जानकारी छोटे भाई अमन कुमार के पास भी रहती है। इस खाते से वर्ष 2020 में अलग-अलग तारीखों में दो लाख 45 हजार रुपये निकाले गए। जब इस संबंध में उनके पास शिकायत पहुंची, तो उन्होंने जांच कराई। प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि अमन कुमार ने फर्जी हस्ताक्षर से अपने भाई के खाते से 35 बार में यह पैसा निकाला है।
विज्ञापन

इस पर आरोपी और उसके परिवार के लोगों से बात की और उन्हें बैंक में बुलाया। आरोपी ने अपनी गलती मानी। इस दौरान गांव के निवर्तमान सरपंच राकेश कुमार व कुछ अन्य ग्रामीण भी थे। यहां पर अमन कुमार ने कानूनी कार्रवाई न करने का अनुरोध किया और एक माह के अंदर यह पैसा जमा कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद आरोपी यह पैसा जमा नहीं कराया। बैंक प्रबंधक ने बताया कि उसने इस संबंध में संदीप कुमार से भी बात की, तब उन्होंने पारिवारिक मामला होने का हवाला देकर कोई कार्रवाई न कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई थी। फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकाले गए थे। उन्होंने खाते से निकाला गया पैसा जमा कराने का समय दिया था। जब पैसा जमा नहीं कराया गया, तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। वहां से आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि आरोपी अमन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें