दोनों नए गर्ल्स कॉलेज में पढ़ सकेंगे ब्वॉयज, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। रादौरी में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज को सरकार ने को-एजुकेशन कॉलेज के तौर पर मान्यता प्रदान कर दी है। निदेशक हायर एजुकेशन की ओर से सरकारी कॉलेज रादौर के प्रिंसिपल को पत्र भेजकर विभाग ने इस आशय की जानकारी दी। जिसके बाद अब क्षेत्र के लड़के भी सरकारी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। सरकारी कॉलेज को को-एड का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर स्थानीय विधायक श्यामसिंह राणा ने मामला सरकार के समक्ष उठाया था। इससे क्षेत्र के लड़के भी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
ये है फीस : बीए में प्रवेश के लिए 4500 रुपये, बीकॉम में 3500 रुपये, बीसीए में 7 हजार रुपये वार्षिक फीस देनी होगी। एससी वर्ग के छात्र छात्राओं को 14 हजार रुपये व बीसी व प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को भी स्कालरशिप दी जाएगी। लड़कियों के लिए फ्री बस पास सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। फिलहाल सरकारी कॉलेज छछरौली के स्टाफ सदस्यों की कॉलेज में ड्यूटी लगाई गई है।
स्कूल में चलेंगी क्लास : नई बिल्डिंग बनने तक विद्यार्थियों की कक्षाएं अस्थाई तौर पर सरकारी स्कूल रादौरी के कमरों में लगाई जाएगी। जनवरी 2019 तक कॉलेज की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद कॉलेज की कक्षाएं नई बिल्डिंग में शिफ्ट होंगी।
एडमिशन की रफ्तार धीमी : आठ दिनों में रादौरी कॉलेज में 67 व बिलासपुर कॉलेज में 90 आवेदन हुए है। साथ ही छछरौली कॉलेज में 296 आवेदन हुए। जबकि एडेड और निजी कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया काफी तेज है।
बीए 160
बीकॉम 80
बीसीए 20
बीकॉम वॉकेशनल 20
गर्वनमेंट कॉलेज,छछरौली
बीए 520
बीकॉम 200
बीएससी नॉन मेडिकल 80
बीएससी मेडिकल 20
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीसीए 60
पीजीडीसीए 40
एमए इतिहास 40
प्रिंसिपल डॉ ललित कुमार जैन ने बताया कि पहले सरकार ने रादौर में केवल लड़कियों के लिए कॉलेज बनाया था, लेकनि लोगों की डिमांड पर रादौर व बिलासपुर के कॉलेज को को-एड कर दिया है।
फोटो नंबर 03 व 04