संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र की बैंक कालोनी की युवती से 1.11 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। साइबर ठगों ने युवती के मोबाइल पर लिंक भेजकर टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा फिर ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये ऐंठ लिए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 14 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक करने पर उसका मोबाइल नंबर टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में जुड़े लोगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का लालच दिया।
उनकी बातों में आकर शुरुआत में कुछ रुपये निवेश कर टास्क पूरे किए, जिसका मुनाफा ऑनलाइन दिखने लगा। ऐसा करते हुए 1.11 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब यह रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाए। तब खुद से साइबर ठगी होने का पता चला और इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दी। जांच अधिकारी बलदेव सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-