फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने इज्जत लूटी, फिर उसके पिता ने भी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत शहर की एक महिला के साथ सारंग रोड स्थित एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोप है कि जब शिकायत एक आरोपी के पिता से की तो उसने भी पीड़िता के साथ रेप किया और चुप रहने की धमकी दी। महिला ने सिटी थाना की ओल्ड पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि पिछले वर्ष बहालगढ़ चौक निवासी रितेश के संपर्क में आई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी के पिता ने किया दुष्कर्म

उसने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष 24 जुलाई को रितेश उसे बहला फुसलाकर सारंग रोड स्थित एक मकान में ले गया। वहां उसका साथी भोलू मलिक पहले से ही मौजूद था।

दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे तीन दिन तक उस मकान में ही बंधक बना रखा।

महिला का कहना है कि शुरुआत में वह धमकी के कारण चुप रही, लेकिन बाद में उसने आरोपी रितेश के पिता जय भगवान के पास जाकर शिकायत की। जय भगवान उसकी पीड़ा सुनने की बजाय उसके साथ रेप किया और चुप रहने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें