फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में आए किसान, NH-71 को किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने की मांग के लिए मंगलवार दोपहर से भारतीय किसान बिग्रेड की ओर से रोका गया दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे-71 साठ घंटे बाद भी नहीं खुल पाया है। प्रशासन और किसान ब्रिगेड के सदस्यों के बीच वीरवार को दिनभर वार्ताओं का दौर चला लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को भी एडीसी जयबीर आर्य और एसपी बलवान सिंह राणा ने किसानों से बातचीत का प्रयास किया था। 60 घंटे से सड़क पर डटे किसानों से बातचीत करने के लिए वीरवार दोपहर एसपी और एसडीएम उचाना पहुंचे।

उचाना के संयुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों ने किसान बिग्रेड के पांच सदस्यों की कमेटी से दो दौर की बातचीत की। कमेटी ने कोई भी फैसला लेने से पहले धरने पर बैठे किसानों की राय जानने की बात कहकर बातचीत खत्म की जिससे कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश भर में जाम की चेतावनी

भारतीय किसान ब्रिगेड ने सरकार को 22 फरवरी तक का समय दिया है। ब्रिगेड का कहना है कि 22 फरवरी तक स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं होती तो प्रदेशभर में रोड जाम कर दिए जाएंगे।

पूरे मामले में एडीसी व एसपी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस के शीर्ष सूत्रों के अनुसार प्रशासन सरकारी आदेशों के अनुरूप ही काम कर रहा है। फिलहाल बातचीत के लिए ही आदेश हैं। यदि किसानों को जबरन सड़क से उठाने के आदेश मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें