फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं तो वोट नहीं

Sun, 22 Sep 2013 09:42 PM IST
नरेला (सोनीपत)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव इब्राहिमपुर के लोगों ने गांव की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सीधे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का स्थायी समाधान न किया गया तो वे आने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि वोट मांगने वाले नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन



इब्राहिमपुर निवासियों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार और जलबोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनके गांव की अनदेखी कर रही है। उनके गांव में पिछले तीन माह से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। या तो पानी आता ही नही है, अगर कभी कभार आता भी है तो वह काफी गंदा होता है।

वह समस्या के समाधान के लिए दिल्ली जल बोर्ड और सरकार को कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। अगर उनकी समस्या का समाधान न किया गया तो आने वाले चुनावों में गांव वोट नहीं डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें