फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: हरियाणा में ढाई करोड़ का आंकड़ा पार, 1.75 करोड़ पहली और 75 लाख लोग ले चुके दोनों खुराक

Fri, 22 Oct 2021 08:45 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

टीकाकरण के मामले में हरियाणा पीछे नहीं है। अब तक ढाई करोड़ लोग कोरोना रोधी टीका लगवा चुके हैं। इनमें 1.75 करोड़ लोगों ने पहली खुराक ली है। वहीं, 75 लाख लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। इस माह दोनों खुराक का आंकड़ा 1 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को बधाई दी है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जहां 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है, वहीं, हरियाणा में भी ढाई करोड़ लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। वीरवार को प्रदेश में 1.41 लाख लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 1.75 करोड़ लोगों ने पहली और 75 लाख लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का अब दूसरी खुराक पर जोर है। इस माह दोनों खुराक का आंकड़ा 1 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रदेश में 2 करोड़ 51 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1,43,05,865 लोगों को वैक्सीनेट किया चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: एनडीपीएस मामलों में बिना एफएसएल रिपोर्ट पेश किया था चालान, मिली जमानत

4,96,376 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
इस श्रेणी में 1,08,17,768 पहली और 34,88,097 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। 45 से 60 साल की आयु वर्ग के कुल 55,97,122 में से 36,43,730 ने पहली और 19,53,392 ने दोनों डोज ली हैं। 60 साल से अधिक आयु के 42,14,542 लोगों को सुरक्षित घेरे में लिया गया है। इनमें से 25,73,658 ने पहली और 16,40,884 ने दोनों डोज ली हैं। इसी प्रकार, फ्रंटलाइन वर्करों की श्रेणी में 5,04,353 को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इनमें से 2,51,731 पहला और 2,52,622 दोनों टीके लगवा चुके हैं। 4,96,376 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन


2077 स्थानों पर चल रहा टीकाकरण
इस समय पूरे प्रदेश में 2077 स्थानों पर टीकाकरण चल रहा है। इनमें से 2013 सरकारी और 64 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। गुरुग्राम 34 लाख और फरीदाबाद 24 लाख टीकाकरण के साथ अव्वल हैं, जबकि सबसे पीछे नूंह 4 लाख और चरखी दादरी में 6 लाख लोगों ने कोरोना रोधी खुराक ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर निहंग फिर विवादों में, इस बार मुर्गा नहीं देने पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को पीटा, वीडियो वायरल

राज्यपाल और विज ने दी बधाई
देश में टीकाकरण का 100 करोड़ और प्रदेश में ढाई करोड़ का आंकड़ा छूने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों, मेडिकल स्टाफ, धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं बधाई के पात्र हैं। विज ने प्रदेशवासियों से अपील की कि जो लोग टीका लगवाने से रह गए हैं, वे खुराक जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें