फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगन सुसाइड केस में नया मोड़: दिव्या के अकाउंट से पैसे निकालने का आरोप, आखिर कबूलनामे में क्या बोली आरोपी?

Tue, 09 Sep 2025 11:47 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

मगन सुसाइड मामले में आरोपी दिव्या की जमानत याचिका पर बहस हुई जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई। दिव्या के वकील ने मृतक मगन पर दिव्या के अकाउंट से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
दिव्या और उसका पति मगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मगन सुसाइड केस में आरोपी पत्नी दिव्या की जमानत अर्जी पर सोमवार को एएसजे शैलेंद्र सिंह की अदालत में बहस हुई। कोर्ट में बचाव पक्ष ने कहा कि दिव्या के अकाउंट से मगन ने 7 लाख से ज्यादा रुपये निकाले हैं जबकि पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा कि इसका कोई तथ्य सामने नहीं आया है। अदालत ने जांच अधिकारी एएसआई संजय से कहा कि वे बैंक की तरफ से पूरी रिपोर्ट लेकर आएं कि दिव्या के अकाउंट से कहां-कहां से कितने पैसे निकाले गए हैं।
विज्ञापन


जमानत याचिका पर फिर होगी बहस

अब मंगलवार को दोबारा दिव्या की जमानत याचिका पर बहस होगी। इसके अलावा, पुलिस केस में दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। आरोप पत्र में बताया गया है कि दिव्या ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी सोशल मीडिया पर डोभ गांव निवासी मगन से दोस्ती हुई थी।

ये भी पढ़ें: मगन सुसाइड केस: आरोपी दिव्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने किए सनसनीखेज खुलासे
विज्ञापन

 
विज्ञापन

साल 2019 में दिव्या ने किया था प्रेम विवाह

2019 में उसने मगन के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। दिव्या ने कहा उसने पहले भी गुजरात के होटलों में काम किया था। शादी के बाद भी वहीं काम करने लगी। मगन के घर वाले होटलों में काम करने से टोकते थे। इससे परेशान होकर मगन व बेटे को गांव में छोड़कर दिव्या मुंबई चली गई। पैसे कमाने के लिए होटलों में डांस करने का काम करने लगी। उसकी महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल दीपक से दोस्ती हो गई थी। मगन को शक होने लगा था। दिव्या ने अपने कबूलनामे में कहा है कि दीपक ने कहा कि मगन के पास पैसे हैं, उसे प्रमोशन के लिए जरूरत है। इसके बाद उसने दीपक के लिए मगन से पैसे मांगने शुरू कर दिए।

18 जून को मगन ने किया था सुसाइड 

18 जून को मगन ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी कांस्टेबल दीपक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके पिता ने दिव्या व दीपक के खिलाफ बहु अकबरपुर थाने में केस दर्ज करवाया है। दीपक को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी जबकि दिव्या न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें: थानेसर अनाज मंडी में फायरिंग से हड़कंप: दो दोस्तों में कहासुनी के बाद चली गोली, एसपीओ का बेटा घायल, आरोपी फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें