फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा-साला की मौत, दो घायल

Tue, 16 Nov 2021 12:33 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, चरखी दादरी

सार

चरखी दादरी में हादसे में जीजा-साला की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा नांधा जाते समय सोमवार रात हुआ। मृतकों का पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। हादसे के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसी कार्यक्रम में शिरकत करने ये लोग जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक सुनील और अमित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के धनासरी-नांधा रोड पर सोमवार देर रात मोड़ पर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराने के बाद गड्ढों में पलट गई। हादसे में झोझू कलां और धनासरी निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए हैं। वो सभी एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे और किसी काम से नांधा की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश: पुन्हाना में पंचायत की भूमि से दो सप्ताह में सभी अतिक्रमण हटाए हरियाणा सरकार 

जानकारी के अनुसार झोझू कलां निवासी अमित (24) सोमवार रात धनासरी अपने साले के बेटे के शोठन कार्यक्रम में शिरकत करने आया हुआ था। वो रिश्ते में साला लगने वाले धनासरी निवासी सुनील (23), पैंतावास निवासी सतीश एवं रिश्ते में साढ़ू लगने वाले राजपाल के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर किसी का काम से नांधा जा रहा था। धनासरी से निकलते ही मोड़ पर अमित गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: जाट धर्मशाला में किसान आंदोलन को लेकर बैठक शुरू, प्रदेशभर से जुटे हैं किसान 

अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद गड्ढों में पलट गई। हादसे में अमित और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश और राजपाल घायल हो गए। सतीश को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया, जबकि राजपाल का दादरी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें