जुलाना थाना पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एक व्यक्ति ने 22 अक्तूबर को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी पर गांव का ही नसीब फब्तियां कसता था। जब उन्होंने नसीब को मना किया तो वह गांव के ही दिनेश, अजय उर्फ कालू, सुरेंद्र और देईचंद को उनके घर ले आया और उन पर तेजधार हथियाराें से हमला कर दिया।
बचाव में शोर मचाए जाने पर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अजमेर की शिकायत पर नसीब, दिनेश, अजय उर्फ कालू, सुरेंद्र, देईचंद के खिलाफ मारपीट करने, छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दिनेश और देईचंद को उनके ठिकाने से काबू कर लिया।