फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh accident: डंपर चालक ने महिला किसान आंदोलनकारियों को कुचला, तीन की मौत, दो घायल

Thu, 28 Oct 2021 10:54 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

बहादुरगढ़ में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। इसमें तीन महिला किसानों की मौत हो गई और दो अभी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इससे कुछ दिन पहले भी एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत बहादुरगढ़ में हुई थी। यह परिवार राजस्थान के गोगा मेड़ी से लौट रहा था। महिलाओं की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इसी डंपर ने महिलाओं को कुचला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में बहादुरगढ़-झज्जर रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचलने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा जिले की निवासी थीं।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब छह बजे छह किसान महिलाएं और एक पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। वे डिवाइडर पर बैठी थीं कि झज्जर की तरफ से तेज गति डंपर ने रौंद दिया। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला की अस्पताल पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक के पांव की हड्डी टूट गई है। किसानों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जमा हुए पंजाब के किसान।


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 105.25 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 97.22 रुपये बिक रहा डीजल

मृतक महिलाओं में गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह उम्र 60 साल, अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह उम्र 58 वर्ष और सुखविंदर कौर पत्नी भगवान सिंह उम्र करीब 60 वर्ष शामिल हैं। पंजाब के जिला मानसा की तहसील भीखी के गांव खीवा दयालुवाला सिंह की निवासी ये महिलाएं झज्जर रोड फ्लाईओवर के निकट बाईपास पर रहती थीं। रोटेशन के अनुसार निर्धारित अवधि तक यहां किसान आंदोलन में रहकर अपनी बारी खत्म होने के बाद पंजाब जाने के लिए अपने टेंट से निकली थीं। एक पुरुष किसान करनैल सिंह उनके साथ था। वह इन महिलाओं को स्टेशन के लिए ऑटो में बैठाने आया था।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे झज्जर के एसपी वसीम अकरम।


ये भी पढ़ें-हरियाणा महिला आयोग की सिफारिश: गुरुग्राम के सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी गठित करें डीजीपी

उन्हें बहादुरगढ़ स्टेशन से मानसा के लिए ट्रेन पकड़नी थी। स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए वे फ्लाईओवर के नीचे झज्जर-बहादुरगढ़ रोड के डिवाइडर पर बैठ ऑटो का इंतजार करने लगीं। तभी झज्जर की तरफ से आ रहे एक डंपर ने डिवाइडर पर चढ़ते हुए महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में करनैल सिंह बच गया। तीन महिलाएं अत्यधिक घायल हुईं। हादसे के वक्त घटनास्थल के निकट सुबह की सैर कर रहे किसानों ने बचाव कार्य शुरू किया, तब तक दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। एक महिला को अस्पताल पहुंचने के कुछ मिनट में मृत घोषित कर दिया गया। गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह उम्र करीब 60 वर्ष को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है और हरमीत कौर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती है। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: दुष्यंत चौटाला बोले– चाचा जुबान के धनी नहीं, बयान के धनी हैं, सीएम ने भी साधा अभय पर निशाना

डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। डंपर चालक ने पूछताछ में जो कारण बताए हैं उनकी जांच की जा रही है। जिन कारणों से हादसा हुआ, प्रयास किया जाएगा कि यातायात प्रबंधन ऐसा हो कि इस तरह से हादसे न हों। ओवरलोड वाहनों को भी नहीं चलने दिया जाएगा।
- वसीम अकरम, एसपी झज्जर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें